फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Death of farmer waving at the horoscope picket, was the watchman in Punjab Khetbadi office

कुंडली धरनास्थल पर जहर निगलने वाले किसान की मौत, पंजाब खेतीबाड़ी कार्यालय में था चौकीदार

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of farmer waving at the horoscope picket, was the watchman in Punjab Khetbadi office
किसान लाभ का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर सोमवार देर शाम को जहर निगलने वाले किसान लाभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वह पंजाब में खेतीबाड़ी कार्यालय में भूमि परख प्रयोगशाला समराला में चौकीदार था।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के गांव सरथला निवासी लाभ सिंह (49) ने सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे कुंडली धरनास्थल पर मुख्य मंच के पास जाकर जहर निगल लिया था। आईटी सेल के सदस्यों ने किसान की हालत बिगड़ी देखकर अन्य किसानों को अवगत करवाया। लाभ सिंह को एंबुलेंस से बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उनका बेटा कुलदीप व अन्य परिजन उनके शव को लेकर पंजाब चले गए। लाभ सिंह पंजाब में खेतीबाड़ी कार्यालय भूमि परख प्रयोगशाला समराला में चौकीदार थे। वह आठ दिन से कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर किसानों के समर्थन में आए थे। उनका बेटा कुलदीप सिंह भी धरनास्थल पर ही आया था। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने सरकार के कृषि कानून वापस नहीं लेने से चिंतित होने व ठंड में किसानों की दुर्दशा से आहत होने की बात कही है।

 सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed