फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deadly attack on medical store operator was done due to business rivalry, three arrested

कारोबार की रंजिश में करवाया था मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, तीन काबू

Sat, 18 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on medical store operator was done due to business rivalry, three arrested
राठधना रोड पर पटेल नगर में मेडिकल स्टोर संचालक पर 8 जून की रात को जानलेवा हमला कारोबार को लेकर रंजिश में कराया गया था। वारदात की साजिश एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक ने रची थी। सीआईए-1 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनके बारे में साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर के रहने वाले प्रवेश शर्मा ने 9 जून को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी कॉलोनी के सामने राठधाना रोड पर पटेल नगर में 21 साल से गुडलक नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके मेडिकल स्टोर पर 8 जून की रात में साढ़े नौ बजे एक युवक मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचा और पेट दर्द की दवा देने के लिए कहा था। इसी दौरान वह पिस्तौल निकालकर उन पर फायर करने लगा, गोली नहीं चली थी। आरोपी ने दोबारा अपनी पिस्तौल को लोड करके उनको जान मारने की नीयत से फायर कर दिया था। इससे पहले वह डरकर दुकान के अंदर दवाई के रैक के पीछे छिप गए थे। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच सीआईए-वन को सौंप दी थी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी पर वीरवार को एसपी हिमांशु गर्ग की संस्तुति पर आईजी ममता सिंह ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। सीआईए-वन की टीम ने मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। उनके नाम राहुल, नरेंद्र और विक्की बताए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि हमला एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक की मिलीभगत से हुआ है। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed