फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body thrown canal after murder kidnapped youth, one accused arrested

अपहृत युवक की हत्या कर रोहट नहर में फेंका शव, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने उठाया मामले से पर्दा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
dead body thrown canal after murder kidnapped youth, one accused arrested
खरखौदा: गांव खुर्मपुर से अपहृत किए गए युवक गणेश की उसके साथियों ने ही हत्या कर उसके शव को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में रोहट के फेंक दिया था। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी रवि ने यह खुलासा किया है। जिसके बाद खरखौदा पुलिस ने गणेश की तलाश नहर में करनी शुरू कर दी है। खुर्मपुर निवासी रामरत्न ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके गांव के ही दो युवकों ने उसके लड़के गणेश का अपरहण कर लिया है। दोनों युवक गणेश के साथी रवि व अमित हैं। उनके साथ उसके बेटे का तीन माह पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में अपहरण किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि उन्होंने गणेश को अपने साथ ले जाकर पहले शराब पिलाई और नशा होने पर पाईप से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उन्होंने शव को ट्रक में डालकर नहर में फेंक दिया। पुलिस की तरफ से नहर में उसकी तलाश करने की साथ ही दूसरे आरोपी अमित की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed