फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of woman found hanging in house, accused of killing three including husband

घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति समेत तीन पर हत्या का आरोप

Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging in house, accused of killing three including husband
गोहाना। गांव कोहला में मंगलवार को घर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं, महिला के मायके वालों ने मृतका के पति, जेठ व ससुर पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट की लिखाई की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव घोघडियां निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी भतीजी सुनीता की शादी वर्ष 2009 में गांव कोहला निवासी जयबीर के साथ हुई थी। आरोप है कि जयबीर अक्सर उससे मारपीट करता था। इस बारे में पंचायत भी हो चुकी है। मंगलवार सुबह गांव कोहला से फोन आया कि सुनीता ने फांसी लगा ली है। राजकुमार का आरोप है कि उसकी भतीजी ने खुदकुशी नहीं की जयबीर, उसके बड़े भाई जयकिशन उर्फ मोनू और सुनीता के ससुर रामफल ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में नहीं मिला कोई मुख्य कारण
सुनीता व जयबीर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपांशु आठ और छोटा यशस्वी छह साल का है। परिजनों के अनुसार सुनीता जींद रोड स्थित एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी, उसने अंग्रेजी विषय से एमए की थी। पुलिस ने सुनीता के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में सुनीता ने मानसिक परेशानी को कारण बताया है। इसके साथ ही बच्चों की देखभाल सही तरीके से करने के बारे में लिखा है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की लिखाई की जांच करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कोहला में महिला के फंदे पर लटके मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले। वहीं, मायका पक्ष ने मृतका के पति समेत तीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सुसाइड नोट की हकीकत और मामले की जांच कर रही है।
- बदन सिंह, थाना बरोदा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed