फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of married woman found hanging, case registered for dowry murder

Sonipat News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, case registered for dowry murder
गन्नौर। गांव भौरा रसूलपुर में ईंट भट्ठे के निकट बने कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। विवाहिता के परिजनों ने हत्या दहेज का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला संभल के गांव भापुरा पट्टी निवासी राजा बाबू ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुडि़या की शादी एक वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में जिला अलीगढ़ के गांव कंचनपुर निवासी वीरेश के साथ हुई थी। करीब 3 माह से वीरेश भौरा रसूलपुर गांव में ईंट भट्ठे पर नौकरी करने लगा था। वह पास ही कमरे में रहता था। उनकी बेटी भी साथ रह रही थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही गुडिय़ा के सुसराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि गुड़िया ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पता लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को मारा गया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed