{"_id":"651d0a068cf317076c0a62d4","slug":"dead-body-of-child-found-in-pie-miner-in-sonipat-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पाई माइनर में मिला बच्चे का शव, गांव गोपालपुर के ग्रामीण सुबह घूमने गए तो डेड बॉडी देखकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पाई माइनर में मिला बच्चे का शव, गांव गोपालपुर के ग्रामीण सुबह घूमने गए तो डेड बॉडी देखकर निकाला बाहर
Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
सार
सोनीपत के गांव गोपालपुर के ग्रामीण बुधवार सुबह घूमने के लिए पाई माइनर की तरफ गए तो उन्हें माइनर में एक बच्चा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद एसआई हरिप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा से गोपालपुर मार्ग पर स्थित पाई माइनर में सुबह एक बच्चे का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव गोपालपुर के ग्रामीण बुधवार सुबह घूमने के लिए पाई माइनर की तरफ गए तो उन्हें माइनर में एक बच्चा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद एसआई हरिप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार उम्र करीब तीन वर्ष है। बच्चे ने नीले रंग की टी-शर्ट और निक्कर पहन रखी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन