फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of admitted youth found at hospital gate

Sonipat News: अस्पताल के गेट पर मिला भर्ती कराए गए युवक का शव

Sat, 02 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of admitted youth found at hospital gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर एक युवक का शव पाया गया। इस युवक को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
राहगीरों से सूचना मिलने के बाद डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद अस्पताल कर्मी युवक को लेकर आपातकालीन कक्ष में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जटवाड़ा निवासी रितिक ने बताया कि सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में वीरवार को एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। उसके हाथ पर चोट लगी थी। वह युवक को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। घायल युवक अपनी पहचान धर्मवीर के रूप में दे रहा था। वह उससे आगे कुछ नहीं बता पा रहा था। आपातकालीन में उसे उपचार दिलाया गया। शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली कि युवक संदिग्ध अवस्था में नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर पड़ा मिला है। वहीं, राहगीर ने गेट पर युवक को पड़ा देखकर डायल-112 पर कॉल का पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर युवक को आपातकालीन में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-27 थाना के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया है।


वर्जन
दीपोत्सव के चलते अस्पताल में छुट्टी है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे खुली हुई हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर मिले युवक के शव को लेकर जांच की जाएगी। अगर किसी स्टाफ कर्मी या चिकित्सक की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed