फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DCRUST's mechanical department in administrative trouble

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी का मैकेनिकल विभाग प्रशासनिक संकट में

Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
DCRUST's mechanical department in administrative trouble
मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे नॉन टीचिंग - फोटो : udhampur news
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग इन दिनों प्रशासनिक संकट में है। 31 जनवरी को चेयरमैन की सेवानिवृत्ति के बाद शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

नई नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण विद्यार्थियों व शोधार्थियों दोनों का भविष्य अधर में पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व शोधार्थियों का आरोप है कि विवि प्रशासन, विशेषकर कुलपति की उदासीनता के कारण 9 दिन से थीसिस सबमिशन, विवा-वोसे की स्वीकृति, पीएचडी रजिस्ट्रेशन, रिसर्च एक्सटेंशन, स्कॉलरशिप, प्रोजेक्ट अप्रूवल व अन्य जरूरी अकादमिक कार्य रुके पड़े हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन न होने से केवल शोधार्थी ही नहीं, बल्कि एमटेक व बीटेक के छात्र भी प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय निर्णय न होने के कारण प्रोजेक्ट अप्रूवल, इंटरनल असेसमेंट, कोर्स-रिलेटेड अनुमतियां और अकादमिक मार्गदर्शन में लगातार देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तत्काल चेयरमैन या कार्यवाहक चेयरमैन की नियुक्ति की जाए। कुलपति की भूमिका व प्रशासनिक लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। लंबित सभी अकादमिक मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed