{"_id":"5f24708b8ebc3e63b66d5c85","slug":"dc-changed-21-stenos-and-clerks-of-ctm-sdm-tehsil-including-its-office-sonipat-news-rtk566718853","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने अपने कार्यालय समेत सीटीएम, एसडीएम, तहसील के 21 स्टेनो और क्लर्क बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने अपने कार्यालय समेत सीटीएम, एसडीएम, तहसील के 21 स्टेनो और क्लर्क बदले
विज्ञापन
सोनीपत। डीसी श्यामलाल पूनिया ने अपने कार्यालय समेत सीटीएम, एसडीएम, तहसील के 21 स्टेनो व क्लर्क बदल दिए हैं। गोहाना में क्लर्क के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद छानबीन करने के बाद अधिकतर क्लर्क व स्टेनो काफी समय से एक ही जगह जमे होने का मामला सामने आया तो इसके अलावा कुछ स्टेनो व क्लर्क की शिकायत भी मिल रही थी। इन सभी कारणों को देखते हुए डीसी ने स्टेनो व क्लर्क बदलने का फैसला लिया है। इसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि अब स्टेनो व क्लर्क हटाए जाने की कार्रवाई के डर से आम जनता के कार्य करने में आनाकानी नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी शिकायत उच्च अधिकारी के पास पहुंचती है तो उसको हटाया जा सकता है।
गोहाना एसडीएम कार्यालय में पिछले दिनों एक क्लर्क को विजिलेंस ने शस्त्र लाइसेंस के मामले में रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस तरह अधिकारियों के कार्यालय में बैठकर भी रिश्वत लेने पर सभी के स्टेनो व क्लर्क की छानबीन शुरू की गई। जिसमें डीसी श्यामलाल पूनिया के सामने आया कि उनके समेत अधिकतर अधिकारियों के कार्यालय में स्टेनो व क्लर्क काफी लंबे समय से जमे हुए हैं और उनका तबादला नहीं किया जाता है। इसके अलावा कुछ कर्मियों की यह शिकायत भी मिल रही थी कि वह अपना कार्य बेहतर तरीके से नहीं कर रहे हैं और आम जनता को परेशान भी किया जाता है। इनके अलग भी कुछ शिकायत अधिकारियों के पास पहुंचीं, जिससे प्रशासन की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा था। इन सभी को देखते हुए डीसी श्यामलाल पूनिया ने बड़ा फैसला लिया और अपने कार्यालय समेत सीटीएम, सभी एसडीएम, तहसील में तैनात 21 स्टेनो व क्लर्क को बदल दिया।
मलाईदार जगहों से लंबे समय बाद हटे कुछ स्टेनो व क्लर्क, कुछ को पहली बार अच्छी जगह मिली
डीसी श्यामलाल पूनिया के इस फैसले को जहां हर किसी ने सराहा है कि उन्होंने लंबे समय बाद इस तरह का बदलाव किया है। वहीं इस बदलाव से जहां कुछ ऐसे स्टेनो व क्लर्क हटाए गए जो काफी लंबे समय से मलाईदार जगहों पर तैनात थे तो इससे कुछ स्टेनो व क्लर्क को पहली बार अच्छी जगह पर काम करने का मौका मिला है। हालांकि अधिकारी इन तबादलों का कारण सभी क्लर्क व स्टेनो को हर तरह के प्रशासनिक कार्य की जानकारी देने के लिए अन्य जगहों पर भेजने की बात कही जा रही है। जिससे बाद में किसी भी क्लर्क व स्टेनो को हर तरह का प्रशासनिक कार्य करने में कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
इनका हुआ तबादला
--
नाम पहले अब
सुनील कुमारी स्टेनो डीसी रीडर एसडीएम खरखौदा
सुनीता स्टेनो एसडीएम सोनीपत स्टेनो डीसी
रामफूल रीडर एसडीएम खरखौदा असिस्टेंट कॉपी ब्रांच
शशांक क्लर्क एमआईएससी ब्रांच क्लर्क एसडीएम ऑफिस
सिकंदर क्लर्क पीएलए ब्रांच क्लर्क एमआईएससी ब्रांच
सूरत सिंह क्लर्क एसडीएम गोहाना एएचडी डीसी
सूरत सिंह एएचडी डीसी क्लर्क कॉपी ब्रांच
अनिल कुमार क्लर्क कॉपी ब्रांच स्टेनो सीटीएम
जगदीश एएचडी एसडीएम सोनीपत क्लर्क एसडीएम गोहाना
अजय क्लर्क एफआरए ब्रांच क्लर्क नाजिर ब्रांच
राजेंद्र क्लर्क नाजिर ब्रांच क्लर्क एफआरए ब्रांच
जगबीर सिंह क्लर्क एसडीएम गन्नौर रीडर तहसीलदार सोनीपत
सुधीर एमआरसी एसडीएम गोहाना क्लर्क एसडीएम गोहाना
कृष्ण क्लर्क एसडीएम गोहाना एमआरसी एसडीएम गोहाना
गुलाब रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गोहाना एएचडी एसडीएम सोनीपत
अशोक क्लर्क सीटीएम रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गोहाना
कपिल शिकायत ब्रांच एमआरसी एसडीएम गन्नौर
भूपेंद्र क्लर्क एसडीएम गन्नौर रजिस्ट्री क्लर्क तहसील खरखौदा
भीम सेन रजिस्ट्री क्लर्क तहसील खरखौदा शिकायत ब्रांच
सुशील मलिक नाजिर ब्रांच एमआरसी एसडीएम सोनीपत
अजीम एमआरसी एसडीएम सोनीपत एमए ब्रांच
----
यह तबादला प्रशासनिक कार्यों को बेहतर करने के लिए किया गया है। किसी को एक जगह पर तैनात रखा जाता है तो वह केवल उसी जगह का कार्य कर पाता है। इसलिए जब उनकी जगह को बदला जाएगा तो वह स्टेनो व क्लर्क सभी जगह के कार्य की जानकारी रखेंगे और वह सभी कार्य को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। इस कारण ही यह तबादले किए गए हैं और सभी जनता के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
-श्यामलाल पूनिया, डीसी