{"_id":"578e76d24f1c1b1c7fc4ba25","slug":"dc-angry-on-mc-officers-drain-sanitation-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी बोले, 10 लाख का टेंडर होने के बावजूद अब तक क्यों नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी बोले, 10 लाख का टेंडर होने के बावजूद अब तक क्यों नहीं हुई सफाई
sonipat
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
दाौरे पर डीसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह साइकिल से शहर के दौरे पर निकले डीसी के. मकरंद पांडुरंग ने जब ड्रेन नंबर-6 का जायजा लिया तो उन्होंने इसकी सफाई नहीं होने से नगर निगम के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उपायुक्त ने सफाई के मामले में किसी भी प्रकार की दलील नहीं सुनी। डीसी ने कहा कि बरसात का सीजन जारी है। सफाई न होने से बरसात में पानी शहर की सड़कों पर भर रहा है। जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है। डीसी ने कहा कहा कि अधिकारीगण एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने की आदत को छोड़कर काम करने को प्राथमिकता दें।
उपायुक्त पांडुरंग ने अधिकारियों के साइकिल दल के साथ प्रात: दौरे की शुरुआत कैंप कार्यालय से की। गोहाना रोड से होते हुए छोटूराम चौक से होकर शनि मंदिर के सामने से गुजरते हुए वे पुरखास अड्डा पहुंचे। यहां से उन्होंने जटवाड़ा की ओर रुख किया। जटवाड़ा से होते हुए सब्जी मंडी के सामने से होकर मुरथल अड्डा चौक से गुजरते हुए उपायुक्त ने ड्रेन नंबर-6 के पुल पर साइकिल को ब्रेक लगा दिए। ड्रेन की उचित सफाई व्यवस्था न होने पर उपायुक्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों से पड़ताल की।
अधिकारी नदारद मिले तो डीसी बोले विभागों के एक्सईएन रहें मौजूद
इसके पहले उपायुक्त पांडुरंग ने जटवाड़े से गुजरते हुए सफाई व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी तथा बिजली के ट्रांसफार्मर एवं तारों संबंधी समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब किया तो उच्चाधिकारी नदारद मिले, जिस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उनके साइकिल दौरे में विभागीय एक्सईएन अवश्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
कन्या स्कूल के मुख्यद्वार पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश
अंत में उपायुक्त ने मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक की। स्कूल प्रांगण में उपायुक्त पांडुरंग और नगर निगम के आयुक्त अश्विनी मैंगी ने पौधारोपण किया। प्रिंसिपल संतोष राठी ने उपायुक्त से छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे पुलिस सुरक्षा तो दिला देंगे किंतु स्कूल प्रशासन भी स्कूल के मुख्यद्वार पर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान हो सके।