{"_id":"61e85d998df79303003480d5","slug":"dc-and-sp-visited-the-city-to-get-rid-of-the-jam-sonipat-news-rtk636184527","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीसी और एसपी ने किया शहर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीसी और एसपी ने किया शहर का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर को जाम से मुक्त करवाने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त ललित सिवाच ने पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के साथ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जाम लगने वाले स्थानों का निरीक्षण किया, ताकि समाधान के उपायों पर मंथन कर लोगों को जाम से राहत दिलाई जा सके। शहर को जाम से मुक्ति के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। गोहाना फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते हुए डीसी ने अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि वीरवार शाम तक यह कार्य संपन्न हो जाएगा।
डीसी ललित सिवाच व एसपी राहुल शर्मा ने बुधवार सुबह छोटूराम चौक से होते हुए ककरोई चौक से अपने दौरे की शुरुआत की। उन्होंने शनि मंदिर, गीता भवन चौक, बस अड्डा देवीलाल चौक से होकर सेक्टर-14 की मार्केट का दौरा किया। यहां से दिल्ली रोड विवेकानंद चौक होते हुए मामा-भांजा चौक का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में वापसी की। इस दौरान डीसी ललित सिवाच व एसपी राहुल शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर ठहराव करते हुए स्थिति का अवलोकन किया। देवीलाल चौक पर मौजूद पत्रकारों से भी जाम लगने के कारणों व समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण को बताया गया। डीसी ने कहा कि बेहतर नीति तैयार कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले उपायुक्त ललित सिवाच ने पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के साथ गोहाना फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य का गंभीरता से जायजा लिया और अधिकारियों को मरम्मत कार्य अति शीघ्र पूरा करने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एक्सईएन आदित्य देशवाल सहित अन्य अधिकारी व दुकानदार मौजूद रहे।
14 दिन का काम 4 दिन में करवाया पूरा
उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि गोहाना रोड फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य लगभग 14 दिन में पूरा होना था, लेकिन सबके अथक प्रयासों से इसे महज 4 दिन में ही पूरा करवाया गया है। इस कार्य को जल्द पूरा करवाने के के लिए एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी भवन एवं सड़कें, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर मरम्मत कार्य को पूरा करवाने की रूपरेखा तैयार करते हुए उस पर अमल करवाया।
विज्ञापन
फ्लाईओवर में लगाई एल्युमीनियम की जाली
उपायुक्त ललित सिवाच ने दौरे के दौरान सबसे पहले गोहाना फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने चूहों द्वारा फ्लाईओवर की जाली काटने संबंधी शिकायत दी थी। इस समस्या का निवारण करते हुए फ्लाईओवर में अंदरूनी तौर पर एल्युमीनियम की बेसिक वायर (जाली) लगाई गई है जो बेहद मजबूत है।
रूट डायवर्ट से शहर में बनी रही जाम की स्थिति
गोहाना रोड फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के चलते पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। पुलिस द्वारा बस अड्डे के बाहर देवीलाल चौक पर बैरिकेड्स लगाने के बाद वाहन चालक गीता भवन चौकी के सामने से निकलकर मामा भांजा चौक पर जाते रहे। जिसे देखते हुए पुलिस ने चौकी के सामने चार पहिया वाहन को तिरछा खड़ा कर इस मार्ग को भी बंद कर दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। रूट डायवर्ट होने से कई मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को भी डीसी व एसपी के दौरे के दौरान कई मार्गों पर जाम लगा रहा।
वर्जन
जाम के कारणों को जानने के लिए शहर का दौरा किया गया। शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस दिशा में प्रयास किये जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत
--
वर्जन
जाम की समस्या से आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का निदान करने के उद्देश्य से ही पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर उनकी ट्रैफिक टीम को साथ लेकर दौरा किया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या मिली। जिस पर बेहतर नीति बनाकर पुलिस के सहयोग से काम किया जाएगा। गोहाना रोड फ्लाईओवर का काम तेज गति से चल रहा है। वीरवार शाम तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
- ललित सिवाच, उपायुक्त, सोनीपत