फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DBC will be recruited for door-to-door larval testing.

Sonipat News: घर-घर लारवा जांच करने के लिए होगी डीबीसी की भर्ती

Sun, 16 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
DBC will be recruited for door-to-door larval testing.
सोनीपत। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। जिले में अब तक डेंगू के छह और मलेरिया के चार केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीएचडब्ल्यू) की कमी है। इसके चलते विभाग को 40 वालंटियर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) की जरूरत है। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। चेकर की अस्थायी नियुक्ति होने के बाद वह एमपीएचडब्ल्यू के साथ घर-घर जाकर पानी में लारवा की जांच करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के 181 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 178 पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। बारिश का मौसम शुरू होने को है, लेकिन आबादी के हिसाब से कर्मियों की संख्या कम है। ऐसे में विभाग ने अस्थायी तौर पर 40 वालंटियर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर नियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके लिए अभ्यर्थियों को 18 जून तक स्वास्थ्य विभाग के सोनीपत सेक्टर-7 स्थित पॉली क्लीनिक में जाकर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

पिछले साल विभाग ने 29 डीबीसी लगाए गए थे। इस बार विभाग की तरफ से 40 डीबीसी की नियुक्ति करने की तैयारी की जा रही है। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपने इलाके में घर-घर जाकर लारवा की जांच करनी होती है। प्रत्येक कर्मचारी को हर दिन एक टारगेट को पूरा करना होता है। इसके बाद उसे उन घरों की सूची वरिष्ठ अधिकारी को सौंपनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कुंडली और थाना खुर्द क्षेत्र हाई रिस्क घोषित
लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपायों व सावधानियां बरतने बारे जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजीत राठी ने बताया कि पिछले साल जिलेभर में 332 डेंगू के मरीज मिले थे। जिसमें से अकेले थाना खुर्द गांव में सबसे ज्यादा डेंगू के 12 मरीज मिले थे। कुंडली में मलेरिया व डेंगू के मामले काफी संख्या में मिले थे। ऐसे में दोनों जगहों को हाई रिस्क घोषित कर रखा है। पिछले साल मलेरिया के 15 मरीज मिले थे।


वर्जन
बारिश के सीजन में डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में घर-घर लारवा जांच करने के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर की भर्ती की जा रही है। 18 जून तक आवेदन प्रक्रिया के बाद लारवा जांच अभियान और तेज कर दिया जाएगा।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed