फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DAV Judo National Competition: Haryana players showed strength, won medals

डीएवी जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता : हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पदक

Fri, 05 Jan 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
DAV Judo National Competition: Haryana players showed strength, won medals
फोटो 41- सोनीपत के पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित डीएवी जूडो राष्ट्रीय प्
सोनीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रही डीएवी जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे के दिन प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए पदक जीते। शुक्रवार को भी विभिन्न राज्यों से आई अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग की लड़कियों ने जूडो में अपने जौहर दिखाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि डीसीपी वेस्ट, डीसीपी क्राइम विजय सिंह, जिला खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक देवेंद्र दहिया, एसीपी खरखौदा एवं क्राइम-1 जीत सिंह ने शिरकत की। अतिथियों ने विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विजेता ऋतुमान, रेखा मान, रविंद्र मलिक, अतर सिंह मान, सतपाल गुलिया, अंजू, रिया, नरेंद्र गुलिया, सुमित, संदीप, राजेश जूडो कोच, मोहित, सुमित, अमित मान का कार्य सराहनीय रहा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार में झारखंड से राधिका कुमारी पहले, दिल्ली से तेजस्वी दूसरे और डीएपी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की एंजल ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश की सृष्टि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 35 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की हर्लीं कौर ने पहला, पंजाब की निमरजित ने दूसरा और उत्तराखंड की स्वर्णिम व झारखंड की ओणमराज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की गुरशरणप्रीत कौर ने प्रथम, प्रयागराज की आराध्या ने द्वितीय और हरियाणा की वंशिका व साहिबाबाद की शुभी ठाकुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली से सायना रावत पहले, पंजाब की वेरोनिका दूसरे और छत्तीसगढ़ की दिलप्रीत व उत्तराखंड की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 50 से अधिक भार वर्ग में पंजाब की यश्मीत प्रथम, हिमाचल प्रदेश की धानी द्वितीय और हरियाणा से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की यदिती व हरियाणा की शालू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed