फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughter scuffles mother in land dispute, elderly mother dies in suspicious condition

बेटी ने जमीन विवाद में मां से की हाथापाई, बुजुर्ग मां की संदिग्ध अवस्था में मौत

Thu, 09 Sep 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Daughter scuffles mother in land dispute, elderly mother dies in suspicious condition
संतोष का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
शहर के ककरोई रोड पर दिवंगत किसान नेता मूलचंद दहिया के घर में उनकी बेटी ने बुजुर्ग मां के साथ जमीन के विवाद में हाथापाई कर दी। वारदात के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुत्रवधू की शिकायत पर महिला की बेटी और एक अन्य पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरोई रोड निवासी सरोज देवी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से गांव ककरोई के रहने वाले हैं और फिलहाल ककरोई रोड पर रहते हैं। उसके ससुर मूलचंद दहिया का करीब पांच माह पहले निधन हो गया था, जबकि उनके पति व देवर की पहले सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। वह और उसकी देवरानी किरन अपने बच्चों के साथ सास संतोष देवी (75) के पास रहते हैं। किरन काफी समय से बीमार हैं। उनकी ननद सुशीला घर में हिस्सा लेने के लिए विवाद रखती थी। इसके चलते पिछले दिनों पुलिस की मौजूदगी में घर के बाहर दो दुकानें और उनके ऊपर का मकान सुशीला को दे दिए गए थे। उसके बावजूद वह प्रॉपर्टी के लिए विवाद रखने लगी। सुशीला व एक अन्य कई बार घर पर आकर धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन

सरोज देवी ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 11 बजे सुशीला घर पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने पर उन्होंने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही सुशीला उनकी बुजुर्ग सास संतोष देवी से हाथापाई करने लगी। इससे उनकी सास कुर्सी से नीचे गिर गईं। हमने कड़ी मशक्कत से उनको अलग किया। हाथापाई होने और कुर्सी से गिर जाने से संतोष देवी की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। महिला ने सास की मौत के लिए ननद व एक अन्य को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दिख रहा है सीसीटीवी में
मूलचंद दहिया के घर हुई हाथापाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजकर 56 मिनट पर संतोष गेट के पास कुर्सी पर बैठी है। परिवार के अन्य सदस्य भी है। बाहर पुलिस खड़ी है। सुशीला पुलिस की मौजूदगी में आती है और मां के साथ हाथापाई शुरू कर देती है। पुलिस भी कुछ समझ नहीं पाती है। बाद में बीचबचाव कराया जाता है।
परिजन बोले - सुशीला को सहेली के घर से हिरासत में लिया
परिजनों का कहना है कि रात को हाथापाई कर सुशीला चली गई थी। बाद में जब संतोष की मौत हुई तो उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं बता रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी करने से मना किया है।
पुलिस अधिकारियों से लगाई थी गुहार
किसान नेता मूलचंद दहिया के करीबी अधिवक्ता राजेश दहिया ने बताया कि सुशीला अक्सर कहासुनी करती थी, जिसके चलते संतोष की तरफ से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग भी की गई थी। मामले में पुलिस जांच ही कर रही थी कि संतोष की मौत हो गई।
वर्जन
बुजुर्ग महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। परिजनों ने बुजुर्ग की बेटी पर ही आरोप लगाए हैं। इस पर बेटी व एक अन्य पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।

- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।

सीसीटीवी फुटेज में ककरोई रोड स्थित घर में बुजुर्ग से हाथापाई करती बेटी।

सीसीटीवी फुटेज में ककरोई रोड स्थित घर में बुजुर्ग से हाथापाई करती बेटी।- फोटो : Sonipat

बुजुर्ग की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद

बुजुर्ग की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed