फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughter-in-law killed her mother-in-law by hitting her with a stick, accused arrested

Sonipat News: बहू ने ही सोटा मारकर की थी सास की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law killed her mother-in-law by hitting her with a stick, accused arrested
गन्नौर । गांव पीपली खेड़ा में वृद्धा की हत्या का खुलासा हो गया है। थाना बड़ी पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका की हत्या की आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना बड़ी पुलिस को 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि गांव पीपली खेड़ा निवासी किताबो देवी अपने घर में मृत पड़ी हैं। पुलिस को शव फर्श पर मिला था। किताबो के नाक और मुंह से खून बह रहा था। किताबो के बेटे प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह तथा उनकी पत्नी अनीता घटना के समय ड्यूटी पर गए थे। दोपहर ढाई बजे उन्हें मां का शव फर्श पर पड़ा होने का पता लगा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेज दिया था। पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट में किताबो देवी की मौत सिर पर वार होना बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों ने जताया शक

मृतका की तीन बेटियों ने अपनी भाभी अनीता पर हत्या का संदेह जताया था। उनका कहना था कि 20 अगस्त को अनीता ने उनकी मां किताबो देवी के साथ झगड़ा किया था। मांं ने फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। मां ने कहा था कि यदि फिर विवाद हुआ तो वह अपनी जमीन बेटियों के नाम कर देगी। अगले ही दिन उनकी मां संदिग्ध हालात में मृत पाई गई थीं।
बहू को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी महेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच की तो आरोपी अनीता पर संदेह गहरा गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। अनीता ने सोटा से हमला कर हत्या किए जाने की बात कबूली है। आरोपी ने सोटा कहीं छिपा रखा है। पुलिस उसे बरामद करेगी।

थाना प्रभारी बड़ी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और जमीन विवाद की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्या के कारणों का खुलासा रिमांड के दौरान पूछताछ कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed