{"_id":"5f41745f8ebc3e3d0713ecbc","slug":"daughter-in-law-beaten-82-year-old-mother-in-law-for-not-working-grandchildren-made-video-of-beating-sonipat-news-rtk5700033183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः बहू ने काम न करने पर 82 साल की सास को पीटा, पोते-पोतियों ने वीडियो की वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपतः बहू ने काम न करने पर 82 साल की सास को पीटा, पोते-पोतियों ने वीडियो की वायरल
Mon, 24 Aug 2020 04:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग सास को पीटती महिला
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के सेक्टर-23 में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुत्रवधू ने अपनी 82 वर्षीय सास को बुरी तरह से पीटा। जिसकी वीडियो घर पर खेल रहे बच्चों ने बना दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें बुजुर्ग महिला से मारपीट व अभद्रता करते हुए पुत्रवधू दिखाई दे रही है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बयान पर पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-23 निवासी रामेहर ने बताया कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता है। सुबह जल्दी घर से चला जाता है। घर पर उसके बच्चे व उसकी 82 वर्षीय मां रहती हैं। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसके साले ने उसे वीडियो भेजकर अवगत करवाया कि घर से जाने के बाद उसकी पत्नी सरोज उसकी मां के साथ मारपीट कर रही है।
उससे जबरदस्ती काम करवाती दिखाई दे रही है। वीडियो के बारे में पूछताछ करने पर सरोज व उसकी मां ममता उसे धमकी देने लगीं। मामले को लेकर उसने अपने रिश्तेदार को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बच्चे ने वीडियो बनाकर मामा के पास भेजी थी
बुजुर्ग महिला के बेटे रामेहर ने बताया कि उसके जाने के बाद उसकी सास व पत्नी उसकी मां के साथ अभद्रता करती हैं। उसकी बुजुर्ग मां से साफ-सफाई सहित अन्य काम करवाती हैं। उसके बच्चों ने वीडियो बनाकर अपने मामा के पास भेज दी थी। उसके बाद उसे मामले के बारे में जानकारी मिली।
मां सहित बेटे से छोड़ा घर
वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी मां-बेटी फरार हैं। वहीं बुजुर्ग महिला के बेटे ने जान का खतरा बताते हुए अपनी मां के साथ घर छोड़ दिया। अपनी मां को लेकर रिश्तेदारी में चला गया। रामेहर ने बताया कि उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मां के साथ उसकी पत्नी व उसकी मां ऐसा व्यवहार करती हैं। बच्चे डर के चलते उसे नहीं बताते थे।
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। जांच पड़ताल करने के बाद सेक्टर-23 का मामला मिला। बुजुर्ग महिला के बेटे ने मामले की शिकायत दी है। महिला का मेडिकल करवाया गया। बुजुर्ग महिला के बेटे ने पत्नी व अपनी सास पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों फरार हैं।
- कटार सिंह, प्रभारी सेक्टर-23 चौकी