फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Date of application extended for admission in Government Polytechnic Institute

Sonipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 02 Jun 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Date of application extended for admission in Government Polytechnic Institute
सोनीपत। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग ने तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 3 जून से बढ़ाकर 17 जून कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं लेटरल एंट्री स्कीम के 3 वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 जून कर दिया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई थी। संस्थान में आठ पाठ्यक्रमों में 630 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की दाखिला शाखा प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जो आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनके सत्यापन का काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 19 जून व डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री की वरियता सूची 21 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दस्तावेज जरूरी
ऑनलाइन आवेदन के लिए 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र के साथ 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, एनएसक्यूएफ लेवल-ं4, दो साल का आईआईटी पाठ्यक्रम जो भी लागू होता है उसके प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, अभ्यर्थी के माता-ंपिता का मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा।


इंसेट
इन सीटों पर चलेगी दाखिला प्रक्रिया
पाठ्यक्रम सीट
आई एंड सी इंजीनियरिंग 60

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 60

केमिकल इंजीनियरिंग 60

कंप्यूटर इंजीनियरिंग 90

मेकेनिकल इंजीनियरिंग 120

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 120

अकाउंट ओडिटिंग 60

इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग 60


वर्जन

तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून से बढ़ाकर 17 जून कर दी गई है। वहीं लेटरल एंट्री स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 18 जून की है। पहले इसकी अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई थी। आवेदक संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

अनिल सहरावत, अपर निदेशक, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed