{"_id":"65da159c8bc46e4324098a51","slug":"darshana-becomes-block-head-of-mid-day-meal-workers-union-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114313-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दर्शना बनीं मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दर्शना बनीं मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक प्रधान
Sat, 24 Feb 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ब्लाॅक कार्यकर्ताओं की बैठक परशुराम पार्क में हुई। इसमें ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें दर्शना देवी प्रधान, बबली सचिव, विमला कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि विद्या, शीला, अनीता, रेखा को सदस्य नियुक्त की किया गया। बैठक में सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों से फ्री में काम लेना चाहती है। एक तरफ हरियाणा में न्यूनतम वेतन 14 हजार रुपये है, जबकि मिड डे मील कार्यकर्ताओं को मात्र 7 हजार मानदेय दिया जा रहा है। वह भी 10 महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब काम पक्का है तो मिड डे मील कार्यकर्ताओं को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया जाए।
विज्ञापन