{"_id":"675a8fec5b0607520109710f","slug":"dairy-operators-were-throwing-cow-dung-in-the-sewer-three-were-fined-rs-10000-each-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129097-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीवर में गोबर बहा रहे थे डेयरी संचालक, तीन पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीवर में गोबर बहा रहे थे डेयरी संचालक, तीन पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना
Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने तीन डेयरी संचालकों पर सीवर में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया है। इससे पहले नप की टीम ने तीन बार नोटिस दिया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। नप अधिकारियों का कहना है कि यदि डेयरी संचालक जुर्माने का भुगतान नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
गोहाना शहर में विभिन्न कॉलोनियों में 76 पशु डेयरी हैं। इन डेयरियों में गोबर प्लांट लगाने के लिए नगर परिषद की तरफ से बार-बार जागरूक किया जाता है, लेकिन उसके बावजूद कुछ डेयरी संचालक सीवर में गोबर डाल देते हैं। ऐसे में नप ने सख्त कदम उठाते हुए तीन डेयरी संचालकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए हैं। साथ ही अन्य डेयरी संचालकों को भी चेतावनी दी है कि यदि सीवर में गोबर बहाया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
नालियों व सीवर में गंदगी फैलाने वाले तीन डेयरी संचालकों के चालान किए थे। इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। डेयरी संचालकों ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना