फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dairy operator fined for dumping cow dung in sewer line

Sonipat News: सीवरलाइन में गोबर डालने पर डेयरी संचालक का चालन

Sat, 28 Jun 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator fined for dumping cow dung in sewer line
फोटो 17: सोनीपत के एक कॉलाेनी में निरीक्षण के दौरान जनसमस्याएं सुनते विधायक निखिल मदान। स्रोत:
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने शनिवार को शहर की विभिन्न काॅलोनियों का दौरा कर ओवरफ्लो सीवरेज और पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याएं सुनीं। उन्होंने निगम अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति नगर, भरतपुरी, विशाल नगर और सरदारों वाली गली में मौके पर पहुंच कर सीवरेज ओवरफ्लो के हालात देखे और समाधान करवाया।
विज्ञापन

विधायक प्रगति नगर में पहुंचे, जहां उन्होंने डेरी संचालक की ओर से सीवरलाइन में गोबर और अन्य गंदगी बहाने के कारण पैदा हुई ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही मशीन बुलवाकर सीवर लाइन की सफाई करवाई।
विज्ञापन

डेयरी संचालक को गोबर और किसी भी प्रकार की गंदगी सीवरलाइन में न बहाने की सख्त हिदायत दी। विधायक ने कहा कि डेयरी संचालक के सीवरलाइन में गोबर बहाने के कारण चालान किया गया है। अगर आगे भी इसी तरह की गतिविधि डेयरी संचालक करता है तो उसकी डेयरी सील करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक विशाल नगर गली नंबर 2 में पहुंचे जहां उन्होंने पेयजल में सीवर का पानी आने की शिकायत का संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही निगम अधिकारियों को बुलाकर सीवरलाइन की सफाई करवाने का आदेश दिया। साथ ही विधायक ने लाइन ठीक करने और नई लाइन डालने के आदेश दिए। काम एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। साथ ही पानी की वॉल्व वाले स्थान को साफ किया जाएगा।

इसके बाद विधायक भरतपुरी पहुंचकर सीवरलाइन की सफाई करवाई। नई लाइन डालने के आदेश दिए। साथ ही लोगों की मांग पर पुराने हो चुके तारों को भी बदलने के निर्देश दिए।
विधायक ने ककरोई रोड पर सरदारों वाली गली में बारिश के समय जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या का निरीक्षण कर अधिकारियों को तुरंत समाधान और रोड को बेहतर करने के आदेश दिए।

निगम के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि सरदारों वाली गली में सीवरलाइन का कुछ हिस्सा बदला जाएगा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। उनके साथ निगम पार्षद नवीन तंवर, अतुल जैन, परसराम, रोहताश, सुनील, रविकांत, दीपक शर्मा, रोहित नागर, नरेंद्र ,अजीत, सोनू प्रजापत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed