{"_id":"67befe1e3c868a58f6036c0c","slug":"dahiya-withdrew-from-the-field-now-there-will-be-a-direct-contest-between-dhul-and-hooda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132883-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मैदान से हटे दहिया, अब ढुल और हुड्डा में होगी सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मैदान से हटे दहिया, अब ढुल और हुड्डा में होगी सीधी टक्कर
Thu, 27 Feb 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियों के बीच प्रधान पद के प्रत्याशी अजय दहिया ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने इसे लेकर वरिष्ठ चुनाव अधिकारी को अवगत कराया। ऐसे में अब सोनीपत बार में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। जिससे चुनाव में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
वरिष्ठ चुनाव अधिकारी अनूप दहिया ने बताया कि सोनीपत बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होना है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। उसके बाद मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अजय दहिया ने अब चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने नामांकन वापसी के दिन पारिवारिक परेशानी का हवाला देकर नामांकन वापसी नहीं ले पाने की बात कही है। ऐसे में प्रधान पद के दो अन्य प्रत्याशियों अनिल ढुल व कमल हुड्डा से बातचीत कर सहमति से उनका नामांकन वापस मान लिया गया है। ऐसे में अब प्रधान पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में अनिल ढुल व कमल हुड्डा के बीच चुनाव होगा। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए अमित कुमार मलिक, सोनू भारद्वाज व कुलदीप दहिया, सचिव पद के लिए संदीप खर्ब, रजनीश मलिक, रविंद्र कुमार शर्मा व अंकित त्यागी और खजांची पद के लिए प्रदीप व प्रवीन कुमार ढिल्लो के बीच मुकाबला होगा।
सीसीटीवी की निगरानी में होगा चुनाव
अनूप दहिया ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपने पास बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी पहचान पत्र व आधार कार्ड रखना होगा। बोगस या फर्जी मतदान का प्रयास करने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मतदान स्थल पर मोबाइल या कैमरा नहीं ले जा सकेगा। साथ ही पेन, पेंसिल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाने पर रोक लगाई है। ज्वलनशील पदार्थ व हथियार नहीं लेकर नहीं जा सकते। चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में होगा।