{"_id":"627bf2a2a124e15df51e7fe3","slug":"dahiya-khap-mobilized-to-remove-jharothi-toll-sonipat-news-rtk646364681","type":"story","status":"publish","title_hn":"झरोठी टोल को हटवाने के लिए दहिया खाप लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झरोठी टोल को हटवाने के लिए दहिया खाप लामबंद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी के झरोठी मोड़ टोल प्लाजा पर धरना देते दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया व अन्य
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से लोहारू जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-334 बी पर झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा को हटवाने के लिए दहिया खाप लामबंद हो गई है। खाप प्रतिनिधियों ने बुधवार को टोल प्लाजा पर लोगों संग मिलकर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही कहा कि यहां से टोल प्लाजा हटाया जाए और जब तक टोल प्लाजा को हटाया नहीं जाता है, इसे क्षेत्रवासियों के लिए फ्री किया जाए। उन्होंने एसडीएम शिखा को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी सौंपा।
खाप प्रधान जयपाल दहिया खाप के प्रतिनिधियों व अन्य लोगों के साथ बुधवार सुबह 10 बजे झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल की एक लेन को अवरुद्ध कर उन्होंने वहां पर दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि क्षेत्र में लगे टोल प्लाजा के कारण दहिया खाप के करीब 56 गांव सीधे तौर पर प्रभावित हो गए हैं। खरखौदा से सोनीपत के बीच आवाजाही करने के दौरान मात्र पांच किलोमीटर इस राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग होता है। इसके एवज में न केवल वाहन चालकों को 75 रुपये का टोल देना पड़ता है, जबकि बस किराये में पांच रुपये का इजाफा हो चुका है। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों पर यह अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला गया है।
दहिया खाप प्रधान ने कहा कि खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 60 किलोमीटर के दायरे में एक टोल की बात कह चुके हैं। उस नियम से भी यह टोल प्लाजा जायज नहीं है। ऐसे में उनकी मांग है कि इस टोल प्लाजा को जितनी जल्दी हो सके हटाया जाए और जब तक इसे हटाया नहीं जाता है, क्षेत्रवासियों के स्थानीय होने के पहचान पत्र के आधार पर उन्हें टोल प्लाजा से फ्री में आवागमन करने दिया जाए। वहीं 15 मई को खरखौदा आ रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी यह मांगपत्र दहिया खाप की तरफ से सौंपा जाएगा। प्रधान जयपाल दहिया का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो पंचायत कर आगामी रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
खरखौदा से सोनीपत जाने में पांच किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग होता है। उसके बावजूद 11 मार्च से लगातार टोल पूरा देना पड़ रहा है। ऐसे में यह लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
- अक्षय निवासी खरखौदा
रोहट से आए दिन ग्रामीणों को उपमंडल मुख्यालय में सरकारी कार्यों सहित अन्य कामों के लिए खरखौदा जाना होता है। झरोठ मोड़ के पास टोल फीस लगने लगी है, जो नाजायज है। क्षेत्रवासियों को जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जानी चाहिए।
- दीपू निवासी रोहट
नियमों को ताक पर रखकर क्षेत्रवासियों से टोल वसूला जा रहा है। एक तरफ नियमों का हवाला देकर पांच किलोमीटर वालों के फ्री आवागमन की बात की जा रही है। दूसरी तरफ मासिक पास बनाने के नाम पर फीस ली जा रही है। यहां से टोल हटना चाहिए और 60 किलोमीटर की दूरी के नियम से इसे स्थापित किया जाना चाहिए।
- नवीन निवासी रोहट