{"_id":"69b844631e57ba9a330b6908","slug":"cylinders-are-not-being-delivered-due-to-non-receipt-of-otp-on-mobilecylinders-are-not-being-delivered-due-to-non-receipt-of-otp-on-mobile-sonipat-news-c-200-1-bgh1002-121934-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल पर ओटीपी न आने से नहीं हो रही सिलिंडरों की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल पर ओटीपी न आने से नहीं हो रही सिलिंडरों की डिलीवरी
विज्ञापन
-फोटो 88 : बहादुरगढ़ में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में घरेलू गैस सिलिंडरों की मारामारी जैसे हालात नहीं हैं। एजेंसियों पर कतारें छोटी हो गई हैं। बुकिंग कराने पर सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है हालांकि एकाध कनेक्शन में सिलिंडर बुक तो हो जा रहे हैं लेकिन मोबाइल पर ओटीपी न आने के कारण सिलिंडर उपभोक्ता को नहीं मिल पा रहा है।
बहादुरगढ़ में व्यापारिक सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण हलवाई, खोमचे वालों, रेहड़ी संचालकों और उद्योगपतियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी के संचालक अमित ने बताया कि बहादुरगढ़ में सात गैस एजेंसियां हैं इनसे करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं जबकि व्यापारिक उपभोक्ताओं की संख्या 800 से अधिक है। अब सरकार की ओर से व्यापारिक सिलिंडरों की सप्लाई के आदेश दिए गए हैं लेकिन बहादुरगढ़ में किसी भी एजेंसी पर सोमवार को भी गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इन एजेंसियों से आम दिनों में बहादुरगढ़ के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन 800 से अधिक सिलिंडरों की डिलीवरी होती थी लेकिन जब से एजेंसियों पर व्यापारिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद हुई है तो व्यापारियों को परेशानी हो रही है। घरेलू गैस सिलिंडरों में अब मारामारी कम हो गई है।
शहर के धर्म विहार निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंचा तो उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। उन्हेांने कहा कि सरकार लगातार कह रही है कि घरेलू गैस सिलिंडर की कोई पेरशानी नहीं है, लेकिन उन्हें तो सिलिंडर बुक कराने पर भी नहीं मिला। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हुई।