फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyclothon will arrive on 15th with the message of drug free Haryana

Sonipat News: ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 15 को पहुंचेगी साइक्लोथॉन

Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will arrive on 15th with the message of drug free Haryana
सोनीपत। साइक्लोथॉन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन 15 अप्रैल को रोहतक से सोनीपत जिला में प्रवेश करेगी। गांव सिसाना में साइक्लोथॉन का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, समाज में नशा विरोधी चेतना का प्रसार करना और हर वर्ग को जन आंदोलन से जोड़ना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि गांव सिसाना में जहां साइक्लोथॉन का स्वागत किया जाना है वहां छांव में बैठने का प्रबंधन करने के साथ प्रत्येक पड़ाव स्थल पर मूलभूत सुविधाएं, चिकित्सा सहायता, जल व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिस रास्ते से साइक्लोथॉन गुजरेगी वहां स्थानीय युवाओं, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के लिए https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन 16 अप्रैल की सुबह सोनीपत शहर से गन्नौर होते हुए पानीपत के लिए रवाना होगी। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक को भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed