{"_id":"6653d14803d3c9d23b0d20e4","slug":"cyclist-injured-in-road-accident-dies-grandson-in-critical-condition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118769-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की गई जान, पोते की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की गई जान, पोते की हालत गंभीर
Mon, 27 May 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड पर हादसे में घायल हुए बुजुर्ग ने पीजीआईएमस रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया है।
गांव आहुलाना के अजीत ने बताया कि 12 मई को उनके पिता नफे सिंह उनके बेटे आयुष के साथ साइकिल पर गोहाना की तरफ जा रहे थे। वह जब गोहाना के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके पिता नफे सिंह और बेटे आयुष घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर के चलते उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। शनिवार को उनके पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।