फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cycle rally organized for healthy lifestyle

Sonipat News: स्वस्थ जीवन शैली के लिए निकाली साइकिल रैली

Mon, 09 Jun 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally organized for healthy lifestyle
फोटो 06- सोनीपत स्टेशन परिसर में अ​धिकारी विश्राम गृह के बाहर संडेज ऑन साइकिल रैली को हरी झंडी
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन एवं मोटापे के खिलाफ लड़ाई के आह्वान पर संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर मंडल रेलवे व भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। साइकिल रैली का शुभारंभ स्टेशन परिसर के अधिकारी विश्राम गृह के बाहर महिला शक्ति से झंडी दिखवाकर किया।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की ओर से अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ से सहायक संचालक मीता भारद्वाज ने रैली को रवाना किया। इसके बाद साइकिल सवार रेलवे कर्मचारी, साई के बच्चे स्वस्थ स्वास्थ्य का संदेश देते हुए माल गोदाम रोड, रोहतक रोड, एटलस रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड से होते हुए दोबारा स्टेशन परिसर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक
रेलवे के वाणिज्यिक निरीक्षक मुकेश बर्डे ने कहा कि साइकिल रैली कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं सहयोगात्मक भागीदारी का सशक्त उदाहरण बना। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ एवं टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। साइकिल चलाने से न केवल हमारा स्वास्थ्य दुरुस्त होता है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की भी प्रतीक है।
हम स्वस्थ होंगे तो देश तरक्की करेगा
प्रीतम सिवाच ने कहा कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के लिए किसी न किसी गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, क्योंकि जब हम स्वस्थ होंगे, तभी हमारा देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। अभियान जन आंदोलन बनाने, लोगों को सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह रहे शामिल
अभियान में रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक युद्धवीर दहिया, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक कुलवंत, यातायात निरीक्षक शिरमद मीना, अश्वनी दहिया, साई से मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक बलवंत, रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ, जीआरपी की टीम शामिल रही।

फोटो 06- सोनीपत स्टेशन परिसर में अधिकारी विश्राम गृह के बाहर संडेज ऑन साइकिल रैली को हरी झंडी

फोटो 06- सोनीपत स्टेशन परिसर में अधिकारी विश्राम गृह के बाहर संडेज ऑन साइकिल रैली को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed