{"_id":"6591b9dec1cb2605cf0fe546","slug":"cycle-mechanic-dies-after-being-crushed-by-trolley-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11700-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्राली से कुचलकर साइकिल मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्राली से कुचलकर साइकिल मैकेनिक की मौत
Mon, 01 Jan 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जींद मार्ग स्थित गोशाला के निकट ट्रैक्टर पर चालक के साथ साइड की सीट पर बैठा साइकिल मैकेनिक रोड पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया जिससे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
गांव बुटाना के नरेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई रवि साइकिल मैकेनिक था। वे दोनों किसी काम से गोहाना आए थे। उनके भाई गोहाना से गांव जाने के लिए एक ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर पर बैठ लिए, जिसके पीछे ट्राली जुड़ी थी। वह दूसरे ट्रैक्टर पर बैठकर गांव जा रहा थे। उनका भाई जिस ट्रैक्टर पर बैठा थे उसका चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। उनके भाई ने चालक से ठीक से ट्रैक्टर चलाने को कहा। वह नहीं माना तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर से उतारने को कहा, लेकिन चालक नहीं माना। जब ट्रैक्टर जींद रोड स्थित गोशाला के निकट पहुंचे तो उनके भाई ट्रैक्टर से उछल कर रोड पर गिर गए और उसके ऊपर से ट्राली का पहिया गुजर गया। इससे रवि की मौत हो गई। नरेंद्र की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।