फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber thug cheated 58 thousand rupees by bluffing the girl

साइबर ठग ने युवती को झांसा देकर 58 हजार रुपये ठगे

Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cyber thug cheated 58 thousand rupees by bluffing the girl
सोनीपत। गांव उल्देपुर ठरू की युवती को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 58 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने युवती को 25 हजार रुपये भेजने की बात कहकर अपने झांसे में लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव उल्देपुर ठरू की भावना ने पुलिस को बताया कि 22 मई की शाम को सवा छह बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले उनसे कहा कि उनके पिताजी ने 25 हजार रुपये भेजने को कहा है। वह पैसे उनके खाते में भेज देगा। आरोपी ने उससे कहा कि आपका मर्चेंट अकाउंट है। इसमें रुपये पाने के लिए आपको फोन-पे पर जाकर पे का ऑप्शन क्लिक करना होगा। जितने रुपये आप फोन-पे से ट्रांसफर करेंगे, उससे दोगुने आपके खाते में पहुंच जाएंगे। इस पर भावना ने 25 हजार रुपये साइबर ठग को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद साइबर ठग ने भावना को झांसे में लेकर 13 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसके साथ ही साइबर ठग ने रुपये वापस भेजने का ड्रामा शुरू किया और भावना को ठगने की नई चाल शुरू कर दी। उसने कहा कि आपके खाते में अब रुपये नहीं हैं। खाली खाते में रुपये ट्रांसफर नहीं होते हैं। आपको कम से कम 10 हजार रुपये अपने खाते में डालने होंगे। इस पर भावना ने अपने दो दोस्तों से दो बार में 10-10 हजार रुपये और खाते में डाले। वह 20 हजार रुपये भी ठग के खाते में चले गए। यह देखकर भावना शर्मा की मां संतोष शर्मा ने ठग को रुपये वापस करने को कहा। इसके बाद साइबर ठग ने मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed