फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRPF Recruitment fakewara- an accused and arrested

सीआरपीएफ भर्ती में दूसरे से परीक्षा दिलवाने का एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
CRPF Recruitment fakewara- an accused and arrested
सोनीपत। सीआरपीएफ भर्ती में लिखित परीक्षा दूसरे से दिलवाने के एक ओर आरोपी को थाना राई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान झज्जर के सिलानी गांव के रहने वाले सोनू के रूप में दी। वहीं सोनू ने बताया कि उसने अपनी परीक्षा दिलाने के लिए चार लाख रुपये में सौदा किया था। जिसमें उसने दो लाख रुपये पहले दिए और दो लाख रुपये भर्ती होने के बाद देना तय हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गत 27 अगस्त को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना में शिकायत दी थी कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। बाद में वह फिजिकल देने खुद आ गए थे। जिस पर डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिला था कि जिन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही हैं। उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाए व उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिस पर राई पुलिस ने अंगूठे का मिलान नहीं होने पर चरखी दादरी के गांव पंडवान के अनिल कुमार, गांव रानीला के योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के सच्चेंद्र व भिवानी गांव खरक खुर्द के रहने वाले सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस मामले में गांव गंगाना के प्रदीप, चिढ़ाना के सोनू, गांव भावड़ के रहने वाले मोनू व आजाद, गांव बिधलान के नितिन, झज्जर के गांव लडरावण के धीरज व दुबलधन के देवेंद्र, चरखी दादरी के गांव अचीना टाल के रहने वाले दीपक व विनित, गांव भागेश्वरी के रहने वाले जगबीर व बनवासा के रहने वाले अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

--
चार लाख रुपये में हुआ था सौदा
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू ने अपनी परीक्षा दूसरे युवक से दिलवाई थी। जिसकी एवज में दोनों में चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोपी ने परीक्षा देने वाले युवक को दो लाख रुपये परीक्षा देने से पहले दे दिए थे। बाकी के दो लाख रुपये भर्ती होने के बाद देना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भर्ती परीक्षा मामले में दूसरे से परीक्षा दिलवाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रणबीर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed