{"_id":"6887db686857892a0803fe25","slug":"crpf-jawan-shot-dead-had-become-father-of-second-son-two-days-ago-sonipat-news-c-197-1-snp1012-139967-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले बने थे दूसरे बेटे के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले बने थे दूसरे बेटे के पिता
Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
गोहाना । छुट्टी पर आए गांव खेड़ी दमकन के सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या रविवार की रात 12:50 बजे उस समय की गई जब वह अपने साथियों के साथ गांव के पास जौली रोड पर गए हुए थे। वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों से डाक कांवड़ लाने के दौरान कृष्ण का विवाद हुआ था। हत्या की पृष्ठभूमि उसी विवाद से जोड़कर देखी जा रही है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्ण दो दिन पहले ही दूसरे बेटे के पिता बने थे।
कृष्ण सीआरपीएफ में 11 साल पहले भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। कृष्ण की पत्नी दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं इसलिए वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। इस बीच वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए हुए थे।
विज्ञापन
गांव का दूसरा ग्रुप भी कांवड़ लेने गया था। 22 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर लौटते समय कृष्ण का दूसरे ग्रुप के युवकों के साथ विवाद हो गया था। दो दिन पहले कृष्ण की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। रविवार की रात कृष्ण भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी से मिलकर घर लौटने के बाद तीन दोस्तों के साथ गांव में जौली मार्ग पर टहलने के लिए चले गए। वहां पर गाड़ी में सवार होकर गांव के तीन युवक आए और पिस्तौल से कृष्ण के सीने में गोली मार दी। कृष्ण की मौके पर मौत हो गई।
कृष्ण के साथियों ने वारदात की सूचना परिजनों को दी। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कृष्ण के पिता बलवान ने गांव के ही अजय और निशांत पर हत्या का आरोप लगाया है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े को ही वारदात का कारण बताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋषिकांत, सहायक पुलिस आयुक्त।