फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRPF Jawan Krishna could not even receive his newborn son, his funeral procession took place

Sonipat News: नवजात बेटे की अगवानी भी नहीं कर पाए सीआरपीएफ जवान कृष्ण, उठी अर्थी

Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
CRPF Jawan Krishna could not even receive his newborn son, his funeral procession took place
फोटो : 13 : सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सीआरपीएफ जवान के गमगीन परिजन व पुलिस।
विज्ञापन

सोनीपत। दूसरे बेटे के जन्म के बाद जिस घर में कल तक खुशियां ही खुशियां थीं वहां आज सीआरपीएफ जवान की हत्या के बाद गम ही गम है। परिवार में जहां उत्सव की तैयारी हो रही थी वहां अब मातम की चीखें सुनाई दे रही हैं। कृष्ण नवजात बेटे और पत्नी की अगवानी करने की तैयारी कर रहे थे, मगर उससे पहले ही घर से उनकी अर्थी उठ गई। हत्या की इस घटना ने गांव के हर शख्स को झकझोर दिया है।
गांव खेड़ी दमकन के 29 वर्षीय सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या करने की वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने डाक कांवड़ लाने के दौरान हुए मामूली विवाद में हत्या को अंजाम दिया। इससे गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

पीछे कोई और बड़ी वजह होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पिता बलवान की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी अजय और निशांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है मगर उन तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी पर वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ जवान का शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------------------------------------------------------
चार टीमों को दी गई गिरफ्तारी की जिम्मेदारी
सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत ने बताया कि हत्या की वारदात को लेकर संदेह के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े की रंजिश में हत्या की गई है। चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं हैं। दो सीआईए, एक-एक एसीपी और प्रभारी निरीक्षक की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed