{"_id":"5dfe1e5b8ebc3e87db426160","slug":"crpf-fraud-case-1-arest-sonipat-news-rtk5334036109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा पास कराने को एक लाख रुपये में सौदा कर दूसरे से दिलवाया था पेपर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा पास कराने को एक लाख रुपये में सौदा कर दूसरे से दिलवाया था पेपर, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई (सोनीपत)। सीआरपीएफ में सिपाही की भर्ती के लिए एक लाख रुपये में सौदा कर लिखित परीक्षा दूसरे से दिलवाने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव लडरावण का रहने वाला धीरज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके स्थान पर परीक्षा देने के आरोपी की तलाश कर रही है। भर्ती गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में काम कर रही है।
विदित रहे कि 27 अगस्त को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना में शिकयत दी थी कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। बाद में वह फिजिकल देने खुद आ गए थे। फिजिकल के अंतिम दिन डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिला था कि जिन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही है उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाए और उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिस पर अंतिम दिन फिजिकल के लिए पहुंचे चार अभ्यर्थी ऐसे मिले थे जिनकी बायोमीट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हुआ था। उनके फोटो व बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे के निशान नहीं मिले थे। जिस पर राई पुलिस ने चरखी दादरी के गांव पंडवान के अनिल कुमार, गांव रानीला के योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के सच्चेंद्र तथा भिवानी के गांव खरक खुर्द निवासी सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले में गांव गंगाना के प्रदीप, चिढ़ाना के सोनू, गांव भावड़ निवासी मोनू व आजाद, गांव बिधलान के नितिन सहित अन्य आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब एसआई रणबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए झज्जर के गांव लडरावण के धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
एक लाख में किया था परीक्षा पास कराने को सौदा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धीरज ने एक युवक के साथ एक लाख रुपये में परीक्षा पास कराने को सौदा तय किया था। पुलिस अब उसकी जगह परीक्षा देने के आरोपी की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए गठित की गई थी एसआईटी
सीआरपीएफ मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी इस मामले की तह तक जाकर पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। टीम मामले को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
--
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए धोखाधड़ी करने के आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी ने एक लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा तय करने की बात कही है। उसके स्थान पर परीक्षा देने के आरोपी की तलाश को दबिश दी जा रही है।
रणबीर सिंह, एसआई, थाना राई।