Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowds throng markets on Dhanteras; business turnover estimated to exceed Rs 180 crore

Sonipat News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, 180 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

Sat, 07 Nov 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng markets on Dhanteras; business turnover estimated to exceed Rs 180 crore
फोटाे: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में धनतेरस के अवसर पर बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं। संवा

विज्ञापन
सोनीपत। धनतेरस के साथ शुक्रवार को छह दिवसीय दीप उत्सव की शुरुआत हुई। पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी और देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, दोपहिया और चारपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा दिवाली की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। जिला व्यापार मंडल के अनुसार इस बार धनतेरस पर जिले में 180 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।

धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। बाजारों में दुकानों के साथ सड़क किनारे भी सजावटी सामान के स्टॉल लगाए गए थे। सर्राफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। आभूषण विक्रेताओं के अनुसार इस बार कम वजन वाले आकर्षक डिजाइन के आभूषणों की मांग अधिक रही। सोने-चांदी के मंगलसूत्र, कड़े, चूड़ियां, अंगूठी, चेन, गिन्नी, सिक्के और मूर्तियों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

ज्वैलर्स बसंत जैन, नीरज वर्मा, रजत जैन, दीपांशु जैन ने बताया कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। भीड़ के कारण कुछ ग्राहकों को अपनी बारी के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई शोरूम पर ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करवा रखी थी। सर्राफा बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक कारोबार और लगभग 70 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 90 करोड़ के कारोबार का अनुमान

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में भी अच्छी बिक्री हुई। विभिन्न कंपनियों और मॉडल की करीब 615 कारों तथा 1685 बाइक और स्कूटी की डिलीवरी हुई। ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी में भी रुचि दिखाई। ऑटोमोबाइल सेक्टर के हर्ष चुघ, मोहित मलिक, कर्ण शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर वाहनों की अच्छी बिक्री हुई और कई परिवारों का नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हुआ। ऑटोमोबाइल कारोबार में करीब 90 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।

बर्तन बाजार में स्टील के सामान की रही मांग

बर्तन बाजार में लोगों ने जरूरत के अनुसार स्टील के चम्मच, गिलास, कुकर, प्लेट और बड़े बर्तनों की खरीदारी की। विक्रेताओं के अनुसार इस बार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जगाधरी, फरीदाबाद, रेवाड़ी और मुरादाबाद से मंगवाए गए बर्तनों की मांग रही। धनतेरस पर बर्तन बाजार में करीब ढाई करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया।

दिवाली की सजावट और पूजन सामग्री की भी खरीदारी

दीपोत्सव की तैयारियों के लिए भी बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, दीयों, मोमबत्तियों, फैंसी लाइटों, बंदनवार, झालरों, रंगोली और पूजन सामग्री की खरीदारी की। इस बार ग्राहक स्वदेशी सजावटी वस्तुओं को प्राथमिकता देते नजर आए। कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भीड़ रही। कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि धनतेरस पर बाजार में तीन करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। दिवाली तक खरीदारी जारी रहने से दुकानदारों को कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed