फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowd increased in trains going from Sonipat to Prayagraj, passengers will benefit from railway's fair special

Mahakumbh: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे की मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को होगा फायदा

Thu, 30 Jan 2025 03:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 03:53 PM IST
सार

सोनीपत से होकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसका परिचालन 01 फरवरी को दिल्ली से किया जाएगा। जिसे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नाम दिया है।

विज्ञापन
Crowd increased in trains going from Sonipat to Prayagraj, passengers will benefit from railway's fair special
ट्रेन में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा रहा है। वेटिंग 100 से अधिक होने के कारण कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही, जिससे यात्रियों को मजबूरन भीड़ के बीच धक्का-मुक्की करते हुए लंबी यात्रा तय करनी पड़ रही है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने आरक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। जिसका यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना व सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर आयोजित महाकुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंचते हैं। सोनीपत से होकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसका परिचालन 01 फरवरी को दिल्ली से किया जाएगा। जिसे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नाम दिया है। महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं ने इसे रेलवे का सराहनीय कदम बताया है।
विज्ञापन


तीन दिन चलेगी विशेष ट्रेन
आरक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन तीन दिन अर्थात 01, 06 व 14 फरवरी को ही किया जाएगा। यह गाड़ी संख्या 04408 दिल्ली जंक्शन से 01 फरवरी को रात 11:25 बजे चलकर गाजियाबाद, हापुड़, गढ़मुक्तेसर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 02:15 बजे फाफामऊ जंक्शन पर पहुंचेंगी। वहीं 01 फरवरी की रात 11:30 बजे गाड़ी संख्या 04407 फाफामऊ जंक्शन से अपना सफर शुरू करेगी और 02 फरवरी को दोपहर 02:40 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन का परिचालन तीन दिन ही किया जाएगा। इस ट्रेन का दिल्ली से फाफामऊ जंक्शन के बीच 12 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए आरक्षित महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी), स्लीपर व सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे। विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed