फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crops of farmers of seven villages were destroyed due to rain, now the only hope is compensation

Sonipat News: बारिश से सात गांव के किसानों की फसल बर्बाद, अब मुआवजे से ही आस

Sat, 06 Sep 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Crops of farmers of seven villages were destroyed due to rain, now the only hope is compensation
फोटो 09- सोनीपत के लघु सचिवालय में मुआवजे को लेकर सरकार व प्रशासन के नाम लिखा ज्ञापन दिखाते जिल
सोनीपत। लगातार बारिश से सात गांव के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान शुक्रवार को मुआवजे की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ के हिसाब से एक लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन देकर निकासी व्यवस्था दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई ताकि किसान अगली फसल उगाकर गुजर बसर कर सकें।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में गांव जुआं, करेवड़ी, रतनगढ़, बड़वासनी, बागडू, जटमाजरा व हुल्लाहेड़ी के किसान लघु सचिवालय पहुंचे। सरपंच सुरेंद्र, पूर्व सरपंच प्रदीप, कुलबीर, संदीप, राजबीर ने बताया कि उनके गांवों में बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि सरकार जल्द खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने के आदेश जारी करे। प्रत्येक किसान को एक लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि बारिश में पानी की निकासी व ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। अगर प्रशासन ने समय रहते निकासी की व्यवस्था नहीं करवाई तो किसानों के सामने अगली फसल बुवाई की समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन जल्द पानी निकासी का प्रबंध करवाए, ताकि किसान अपनी अगली फसल की व्यवस्था कर सकें।

जिला पार्षद ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बारिश में आर्थिक रूप से कमजोर कई लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में इन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त भी जल्द जारी की जाए। कुछ लोगों ने किस्त रुकने से पैसे कर्जे पर उठाकर अपने निर्माणाधीन मकानों को पूरा करवाया है। किस्त मिलने पर वह अपना कर्ज उतार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed