फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crop spoiled due to contaminated water of blanket factory, complaint given to SDM

Sonipat News: कंबल फैक्टरी के दूषित पानी से फसल खराब, एसडीएम को दी शिकायत

Tue, 19 Nov 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Crop spoiled due to contaminated water of blanket factory, complaint given to SDM
फोटो 27- सोनीपत के गन्नौर एसडीएम डा. निर्मल नागर को शिकायत देते किसान रजनीश व अन्य। संवाद
गन्नौर। गांव घसौली के किसानों ने कंबल फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी के कारण उनकी धान की फसल खराब होने के आरोप लगाए हैं। किसानों ने मामले को लेकर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को शिकायत दी है। इसमें खराब हुई फसल का मुआवजा मांगने के साथ ही फैक्टरी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान रजनीश, सुरेश, सुशील, मनोज ने बताया कि गांव घसौली में अपने खेत में धान की फसल लगाई हुई है। उनके खेत के पास में ही एबीकोनस टेक्सटाइल कंबल बनाने की एक फैक्टरी लगी हुई है। इससे निकलने वाला दूषित पानी, केमिकल व कंबल का रेशा उनके खेतों में आ रहा है। इससे उनकी धान की सारी फसल खराब हो गई है। अब दूसरी फसल खराब होने के पूरे आसार बने हुए हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार फैक्टरी मालिक को इस मामले से अवगत कराया है। जिस पर कंपनी मालिक की तरफ से समाधान का आश्वासन तो मिलता है, लेकिन समाधान कभी नहीं किया जाता। किसानों ने एसडीएम से फैक्टरी को बंद करवाते हुए संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। इस बारे में फैक्टरी के मालिक अनिल जैन ने बताया कि उन्हें फसल खराब होने की शिकायत मिली है। किसानों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। यहां से फैक्टरी को ही दूसरी जगह शिफ्ट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed