फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crop cutting, police, up and haryana farmers

सीमा विवाद : पुलिस सुरक्षा के बीच यूपी व हरियाणा के किसानों ने काटी फसल

Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crop cutting, police, up and haryana farmers
कुंडली। सीमा विवाद में यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच हुए खूनी संघर्ष में किसान की मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में खुर्मपुर व यूपी के नंगला बहलोलपुर के किसानों ने अपने हिस्से की फसल की कटाई की। फसल कटाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

सोनीपत के खुर्मपुर व यूपी के बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के किसानों के बीच 254 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। 15 अप्रैल को राई के प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में करीब 25 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को नंगला बहलोलपुर के किसानों ने काटा था। इसके बाद 16 अप्रैल को खुर्मपुर गांव के किसानों व यूपी के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें गोली लगने से यूपी के किसान अनिल की मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में कुंडली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से दोनों तरफ से गेहूं की कटाई नहीं की गई थी। दोनों तरफ के किसानों ने प्रशासन से गेहूं कटाई कराने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को बीडीपीओ राजेश टिवाना, गिरदावर यशपाल व कुंडली थाना पुलिस की टीम खेतों में पहुंची। जहां यूपी के नंगला बहलोलपुर के किसानों ने करीब 25 एकड़ व खुर्मपुर के किसानों ने करीब 35 एकड़ जमीन से गेहूं की फसल की कटाई कराई। दोनों गांवों के किसानों के बीच किसी प्रकार की हिंसा न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed