फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crisis over 34 wrestlers playing in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर खतरा

Thu, 10 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crisis over 34 wrestlers playing in Khelo India Youth Games
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि यूथ गेम्स के लिए चयनित हुए पहलवानों को आवेदन करना होता है और अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है, जिससे भारतीय कुश्ती संघ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है और उनको अब आवेदन करने के लिए शनिवार तक का मौका दिया गया है। इस बीच आवेदन नहीं करने वाले पहलवान को बाहर कर दिया जाएगा और उनकी जगह अन्य पहलवान को यूथ गेम्स में खेलने का मौका दिया जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में होना है, जिनको कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर नवंबर में कराया जाना है, जिसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर पहलवानों का चयन किया है। देशभर से 34 पहलवानों को चुना गया है और उनकी सूची जारी करके खेलो इंडिया के पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा गया था, लेकिन एक भी पहलवान ने अभी तक खेलो इंडिया के पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और इन 34 पहलवानों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सूची से बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी गई है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने कहा है कि अब उनको शनिवार तक का आखिरी मौका दिया गया है और पहलवान आवेदन नहीं करते हैं तो उनकी जगह दूसरे पहलवानों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

6 महिला और 28 पुरुष पहलवान शामिल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जिन 34 पहलवानों का चयन करके सूची जारी की गई है, उनमें छह महिला पहलवान शामिल हैं तो 28 पुरुष पहलवान हैं। इनमें हरियाणा से 5, दिल्ली से 6, मणिपुर से एक, महाराष्ट्र से 8, पंजाब से 3, तेलंगाना से एक, यूपी से दो, बिहार से दो, चंडीगढ़ से दो, जम्मू कश्मीर से एक, उत्तराखंड से एक, एसएससीबी से एक, गुजरात से एक पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन किए गए पहलवानों को पोर्टल पर आवेदन करना होता और उसके बाद ही वह खेल सकते हैं। पहलवानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, जिसको लापरवाही मानते हुए बाहर करने की चेतावनी दी गई है, जिससे उनकी जगह दूसरे पहलवानों को शामिल किया जा सके।
- विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed