फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crisis on crops in Sonipat, Farmers anger erupted over irrigation, Meham-Gohana road blocked

सोनीपत में फसलों पर संकट के बाद: सिंचाई को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, महम-गोहाना रोड रखा ढाई घंटे जाम

Sat, 17 Aug 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

नहर में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से गुस्साए गांव कथूरा के किसानों ने शनिवार सुबह गांव के सामने गोहाना-महम रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ काट कर डाल दिए। जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
crisis on crops in Sonipat, Farmers anger erupted over irrigation, Meham-Gohana road blocked
किसानों ने किया रोड जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव कथूरा में सिंचाई का संकट झेल रहे ग्रामीणों ने गोहाना-महम रोड को जाम कर दिया। करीब ने मार्ग को करीब ढाई घंटे तक जाम रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बार-बार मांग के बावजूद नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जिससे उनकी फसल प्रभावित हो रही है। बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।

विज्ञापन


मानसून की बेरुखी से किसानों को परेशानी हो रही है। उस पर सिंचाई विभाग की तरफ से नहर में पानी नहीं छोडऩे से उनकी मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है। किसानों को धान की फसल में ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है। नहर में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से गुस्साए गांव कथूरा के किसानों ने शनिवार सुबह गांव के सामने गोहाना-महम रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ काट कर डाल दिए। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। जिस पर कई वाहन चालक दूसरे मार्ग से गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। किसानों ने इस दौरान रोष जताते हुए नहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


जाम की सूचना के बाद बरोदा थाना प्रभारी लाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने किसानों की समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिस पर ढाई घंटे बाद मार्ग खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्कर काटकर दूसरे मार्ग से गए वाहन चालक
गोहाना-महम मार्ग पर जाम के चलते वाहन चालकों को चक्कर काट कर अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। पहले काफी वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जब जाम नहीं खुला तो गर्मी में उन्होंने दूसरे मार्ग का सहारा लेना ही मुनासिब समझा। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed