फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crisis on crops due to rain

Sonipat News: आफत बनी बारिश से फसलों पर संकट

Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crisis on crops due to rain
फोटो :29: गांव राई स्थित उप तहसील में भरे पानी को लेकर रोष जताते अधिवक्ता व अन्य। संवाद
सोनीपत। बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। रबी सीजन की फसल पककर तैयार हो चुकी है। जिसके चलते अब बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है। सप्ताह भर पहले हुई बारिश से किसान उभरे भी नहीं थे कि अब फिर से वीरवार शाम को शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार शाम को भी जारी रहने से किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। आशंका है कि इससे गेहूं की फसल का दाना काला पड़ जाएगा। राई क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। जिले में 26 घंटे में औसतन 22.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। फसल खराब होने को लेकर पहले ही दिन 240 किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। कृषि विभाग ने शनिवार व रविवार को भी कार्यालय खोलकर किसानों की शिकायत दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार व शुक्रवार को 26 घंटे में 22.3 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। राई क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। ऐसे में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। रबी सीजन में किसानों ने इस बार करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल उगाई है। अब हुई बारिश से गेहूं की फसल पर काफी बुरा असर पड़ा है। सप्ताह भर पहले हुई बारिश में ही गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई थी। अब दो दिन की बारिश का सबसे बुरा होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोनीपत जिले में वीरवार शाम से रात व शुक्रवार शाम से देर शाम सात बजे तक औसतन 22.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसमें सोनीपत ब्लॉक में 23 एमएम, गन्नौर ब्लॉक में 16 एमएम, गोहाना में 15 एमएम, खरखौदा में 32 एमएम, खानपुर ब्लॉक में 17 एमएम व राई में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल में अधिक नुकसान, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर
बारिश से रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं और सरसों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। गेहूं की फसल अभी पककर तैयार हो चुकी है। जिसकी वजह से बारिश के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। जिसकी वजह से इस बार उत्पादन पर भी काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। बारिश से गेहूं के काला पड़ने की आशंका है।
शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा कृषि विभाग का कार्यालय
दूसरी तरफ फसल खराब होने के बाद शुक्रवार को किसान अपनी शिकायत लेकर कृषि विभाग कार्यालय में पहुंचे। बारिश रुकने के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे तक 240 शिकायत किसानों ने दर्ज करवाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाने वाले किसान 72 घंटे के अंदर अपनी फसल के खराब होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। डॉ. देवेंद्र लांबा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार और रविवार को भी कृषि विभाग कार्यालय खोलने का फैसला किया है। जिससे किसानों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
उप तहसील परिसर में भरे पानी ने बढ़ाई मुसीबत
गांव राई स्थित उप तहसील में बारिश का पानी भरने से परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं के साथ ही अपने काम लेकर आने वाले लोगों व बैंक कर्मियों को भी दिक्कत हो रही है। राई बार एसोसिएशन के प्रधान संजय खरेटा, सह सचिव अमित कौशिक उर्फ रामलाल, अधिवक्ता सुमित, जगदीप नाथूपुर व मोनू असावरपुर ने पानी की समस्या को लेकर रोष जताया। उनका आरोप था कि हल्की बारिश में ही तहसील परिसर तलाब बन जाता है। हाईवे का पानी भी तहसील परिसर में भर जाता है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की।

बारिश से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों को अपनी फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शनिवार व रविवार को भी कार्यालय में किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। किसानों का आह्वान किया गया है कि वह खेत में पानी खड़ा न होने दें। डॉ. अनिल सहरावत, उपनिदेशक, कृषि विभाग सोनीपत

फोटो :29: गांव राई स्थित उप तहसील में भरे पानी को लेकर रोष जताते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

फोटो :29: गांव राई स्थित उप तहसील में भरे पानी को लेकर रोष जताते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

फोटो :29: गांव राई स्थित उप तहसील में भरे पानी को लेकर रोष जताते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

फोटो :29: गांव राई स्थित उप तहसील में भरे पानी को लेकर रोष जताते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed