{"_id":"63b44c4250b9d44e264c156c","slug":"youth-shot-for-stopping-him-from-abusing-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गाली देने से रोकने पर पड़ोसी ने चालक को मारी गोली, बाजू व सीने में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: गाली देने से रोकने पर पड़ोसी ने चालक को मारी गोली, बाजू व सीने में लगी
Tue, 03 Jan 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:09 PM IST
सार
डोगा बंदूक से दो गोलियां चलाई जो बाजू व सीने में लगने से चालक घायल हो गया। सरस्वती विहार में वारदात को अंजाम दिया गया। घायल को पीजीआई रोहतक में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सरस्वती विहार में युवक को गाली-गलौज करने से मना करना कार चालक को भारी पड़ गया। युवक ने डोगा बंदूक से पहले हवाई फायर किया फिर कार चालक को गोली मार दी। गोली चालक की बाजू में लगने के बाद सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उनके बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सरस्वती विहार निवासी कृष्ण ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वह कार चालक है। वह सोमवार देर रात साढ़े 12 बजे अपने घर लौट रहा था। चौगान वाली माता मंदिर के पास पड़ोस में रहने वाला हरजिंदर मिला। उनकी हरजिंदर से पहले कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
ऐसे में हरजिंदर उनको देखकर गालियां देने लगा। उन्होंने विरोध किया तो वह हमलावर हो गया। वह भागकर अपने घर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद हरजिंदर दोबारा से घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा। उसने उनके घर की तरफ हवाई फायर किया।
उसके भाई कर्मबीर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह गेट खोलकर बाहर आया तो हरजिंदर ने डोगा बंदूक से दो फायर किए। एक गोली उसे नहीं लगी, लेकिन दूसरी गोली बाजू में लगने के बाद सीने में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गया।
यह देखकर हरजिंदर भाग गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में कृष्ण के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।