{"_id":"6259b60a33af282c9464be90","slug":"youth-returning-after-distributing-marriage-cards-in-sonipat-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो कारों की हुई टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो कारों की हुई टक्कर
Fri, 15 Apr 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:44 PM IST
सार
हादसे में चचेरा भाई व दूसरी कार का चालक भी घायल हो गया। गांव मल्हा-माजरा के पास नाहरा-बहादुरगढ़ रोड पर हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, वीरेंद्र राणा का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव मल्हा माजरा के पास दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान कार चालक युवक के साथ उसका चचेरा भाई व दूसरी कार का चालक भी घायल हो गया। युवक अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटकर दिल्ली से घर लौट रहा था। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर दूसरे कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव गढ़ सहजानपुर के रहने वाले राजकुमार ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि उसके भाई जगबीर के बेटे सन्नी राणा की शादी होने वाली है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारी में लगे हैं। उसका बड़ा भतीजा वीरेंद्र राणा (29) व बेटा सुमित राणा सन्नी के शादी के कार्ड देने दिल्ली में गए थे।
विज्ञापन
वह दिल्ली में कार्ड बांटकर गुरुवार देर शाम को सोनीपत लौट रहे थे। जब वे नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव मल्हा माजरा के पास पहुंचे तभी मल्हा माजरा की तरफ से आए कार सवार ने उसके भतीजे वीरेंद्र की कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही उसके भतीजे वीरेंद्र की चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका बेटा सुमित व कार का चालक अंकित भी घायल हो गए। राहगीरों ने सुमित व अंकित को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जगबीर के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी वाले घर में छाया मातम
गांव गढ़ सहजानपुर निवासी जगबीर छोटे बेटे सन्नी राणा की 25 अप्रैल को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा है। ऐसे में शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे सन्नी के बड़े भाई वीरेंद्र की मौत से परिवार में मातम छा गया है। चचेरा भाई सुमित भी हादसे में लगी चोटों और भाई की मौत के सदमे के कारण अस्पताल में दाखिल है। घर में शादी के मंगल गीतों के स्थान पर सिसकियां सुनाई दे रही हैं।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र को दो बच्चे हैं। करीब साढ़े पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वर्तमान में उसके बेटे की उम्र चार वर्ष और बेटी की उम्र ढाई वर्ष है। बच्चों को तो अभी आभास भी नहीं है कि उनका पिता सदा के लिए उनसे दूर चला गया है।
गांव मल्हा माजरा के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी कार का चालक भी घायल है। पुलिस ने दूसरी कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली