फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth gave 26 grams of charas to the prisoner in the court premises in Sonipat

Sonipat: कोर्ट परिसर में बंदी को 26 ग्राम चरस देकर भागा युवक, मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Jul 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 11:13 PM IST
सार

पेशी पर आए बंदी को चरस देकर आरोपी भाग गया था। पुलिस ने बंदी से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Youth gave 26 grams of charas to the prisoner in the court premises in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कोर्ट परिसर में पेशी पर आए एक बंदी को एक युवक पैकेट देकर भाग गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाश ली तो कपड़ों से पैकेट मिल गया। पैकेट में 26 ग्राम चरस लिपटी मिली। पुलिस ने बंदी से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-23 निवासी साहिल है। 

विज्ञापन


कोर्ट परिसर के सुरक्षा अधिकारी राजपाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह जेल से बंदियों को पेश करने के लिए न्यायालय लाया गया था। इनमें झज्जर जिले के बरवाला का रहने वाला साहिल भी था। साहिल का परिवार अब सेक्टर-23 में रहता है। वह कई महीने से जिला कारागार में बंद है। साहिल को एचसी मनीष पकड़े हुए था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक उससे बातचीत करने लगा। मनीष ने उसको दूर हटने को कहा। इसी दौरान उसने साहिल को एक पैकेट थमा दी। उस पर टेप लगी हुई थी। इस पैकेट को साहिल ने अपने कपड़ों में छिपा लिया। मनीष ने इसकी जानकारी पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस टीम पहुंची और साहिल के पास से पैकेट बरामद किया। जिसमें 26 ग्राम चरस निकली। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं साहिल ने बताया कि उसको चरस देकर जाने वाला युवक नांगल गांव का रहने वाला जयदीप उर्फ जेडी था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed