{"_id":"62fa262076956a75c162d43c","slug":"youth-committed-suicide-in-sonipat-after-four-months-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ससुराल पक्ष से प्रताड़ित युवक ने शादी के चार माह बाद ही की आत्महत्या, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: ससुराल पक्ष से प्रताड़ित युवक ने शादी के चार माह बाद ही की आत्महत्या, केस दर्ज
Mon, 15 Aug 2022 04:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:25 PM IST
सार
पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही मायके चली गई थी और आरोप है कि पत्नी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। इससे युवक परेशान था। प्रताड़ना से परेशान होकर आशीष ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर के पटेल नगर में रहने वाले युवक ने शादी के चार माह बाद ही आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पटेल नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे बताया गया है कि उसके बेटे आशीष (25) की शादी 20 अप्रैल को बहादुरगढ़ निवासी हिमांशी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी में अनबन हो गई। करीब साढ़े 3 महीने से हिमांशी अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
जब भी आशीष ससुराल में पत्नी को लेने जाता तो वहां पर उसे मानसिक तौर से परेशान किया जाता। उसे दुष्कर्म और दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी जाती। इसको लेकर आशीष परेशान था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को हिमांशी की दादी मूर्ति, पिता राकेश व भाई डिम्पी गन्नौर में उनके घर पर आए थे। उन्होंने आशीष को धमकाया था। इनके जाने के बाद पत्नी हिमांशी और उसके घरवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आशीष ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
परिजनों को इसका पता चला तो वह आशीष को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आशीष की पत्नी हिमांशी, हिमांशी की मां अन्नू, पिता राकेश, दादी मूर्ति और भाई शंकर के आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।