{"_id":"64967b8e4369c3f53d08f865","slug":"young-man-was-beaten-up-by-saying-casteist-words-in-sonipat-miscreants-snatched-money-and-set-bike-on-fire-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: युवक को जातिसूचक शब्द कहकर पीटा, बदमाशों ने रुपये छीनकर बाइक में लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: युवक को जातिसूचक शब्द कहकर पीटा, बदमाशों ने रुपये छीनकर बाइक में लगा दी आग
Sat, 24 Jun 2023 10:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:43 AM IST
सार
गांव खेवड़ा स्थित आंबेडकर कॉलोनी निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह रात को काम से बहालगढ गए थे। वहां पर उनका गांव के ही रोहित, मोहित और देव के साथ झगड़ा हो गया। वह बिना किसी कारण उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। बाद में तीनों ने उससे हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत के गांव खेवड़ा के युवक को जातिसूचक शब्द कहने के साथ ही उससे लूटपाट करने व उसकी बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पहले बहालगढ़ में उसके साथ झगड़ा किया गया। वहां से भागा तो पीछा कर सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा के पास रोककर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहालगढ़ थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
गांव खेवड़ा स्थित आंबेडकर कॉलोनी निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह रात को काम से बहालगढ गए थे। वहां पर उनका गांव के ही रोहित, मोहित और देव के साथ झगड़ा हो गया। वह बिना किसी कारण उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। बाद में तीनों ने उससे हाथापाई कर दी। वह उनसे बचकर वहां से भाग निकला। वह अपनी बाइक को लेकर भागा तो उन्होंने भी बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अजय के बयान पर मुकदमा दर्ज कर किया
जब वह सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचा तो युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और गोली मारने की धमकी दी। अजय ने बताया कि वह अपनी जान बचाने को वहां से भागने लगा तो हमलावरों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये थे। वह जान बचाकर भाग निकला तो उन्होंने उसकी बाइक को आग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वह भाग गए। पुलिस अजय के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
युवक के बयान पर लूट, मारपीट, आग लगाने और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़