फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   women police station

दुष्कर्म और छेड़छाड़ की दो एफआईआर

Sat, 29 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे पहले महिला थाने के विस्तार का शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने उद्घाटन क्या किया, थाने में पीड़ितों की कतार लग गई।

विज्ञापन


एक महिला ने जहां दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, वहीं एक महिला ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। इतना ही नहीं दहेज उत्पीड़न की 10 और शिकायत दर्ज की गई हैं, जिनकी जांच पड़ताल के बाद थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रदेश का सबसे पहला महिला थाना वर्ष 1995 में सोनीपत में ही खोला गया था। जिले में खानपुर विवि में दूसरा महिला थाना भी है।

केस दर्ज कर ड्यूटी पूरी नहीं समझे पुलिस: कविता जैन
समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पुलिस किसी भी सरकार का चेहरा होती है। लोगों में पुलिस के प्रति एक अलग ही विश्वास होता है। केवल अपराध दर्ज करना ही पुलिस का काम नहीं है। लोगों के साथ अगर पुलिस मित्र के तौर पर व्यवहार करे तो अपराध में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के प्रत्येक जिला में महिला पुलिस थाने शुरू करने के पीछे भी सरकार का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। मंत्री जैन ने कहा कि महिला पुलिस थाना खोलने का उद्देश्य यही है कि महिलाएं शारीरिक, मानसिक, यौन उत्पीड़न और अन्य पारिवारिक झगड़ों में चुपचाप उत्पीड़न सहन करने की बजाए अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने में संकोच महसूस न करें।

यहां सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी तक केवल महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। वर्तमान में महिला पुलिस उपनिरीक्षकों, निरीक्षकों को एसएचओ के रूप में कार्य करने के लिए पुलिस अकादमी मधुबन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

महिला थाना में ये होगी टीम
महिला पुलिस थाने में दो उपनिरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल तथा 16 सिपाही होंगे। प्रत्येक महिला पुलिस अधिकारी को दो टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। नए टेलीफोन नंबरों के आखिरी नंबरों में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 विशेष रूप से शामिल किए गए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के परामर्श केंद्रों को भी महिला थानों में स्थानांतरित किया गया है।


जल्द ही करनाल में स्थापित होगा वन ड्राप सेंटर
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही देश के सभी राज्यों में एक-एक वन स्टॉप सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। हरियाणा में यह सेंटर करनाल में स्थापित किया जाएगा। यहां महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की समस्याएं एक ही जगह हल हो सकेंगी। इस अवसर पर जिंदल स्कूल आफ बिनेजस की प्रो. जैकलिन, शक्ति वाहिनी संस्था के संचालक निशिकांत, ब्रह्मकुमारी से बहन बीके चक्रधर ने भी प्रदेश सरकार द्वारा महिला थाने स्थापित करने के कदम को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगराधीश सुधांशु गौतम, भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति आशा कादियान, डीएसपी सतीश कुमार, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी प्रदीप कुमार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमिला सहित शहर के सभी कालेजों की छात्राएं, महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी, आशा वर्करों सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed