फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman raped on the pretext of a job in Sonipat of Haryana

सोनीपत: नौकरी का झांसा देकर महिला को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 01:08 AM IST
सार

आरोपी कुंडली स्थित कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त है। कुंडली क्षेत्र की रहने वाली महिला को आरोपी पहले खेवड़ा की तरफ ले गया, बाद में गीता भवन के पास होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Woman raped on the pretext of a job in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली क्षेत्र की महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर सोनीपत शहर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कुंडली स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कुंडली क्षेत्र की 29 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान यूपी के बागपत निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे कुंडली स्थित फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। महिला के अनुसार, आरोपी उसे नौकरी लगवाने के लिए अपने साथ खेवड़ा से आगे ले गया था।
विज्ञापन


वहां वह अधिकारी के नहीं होने की बात कहकर उसे सोनीपत ले आया। वह उसे गीता भवन चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई राकेश की टीम ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed