फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman murdered by slitting her neck in Sonipat

Murder in Sonipat: महिला की गर्दन काटकर हत्या, पिता ने कपड़ों व मोबाइल से की बेटी की पहचान

Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
सार

महिला के पिता ने कपड़ों व मोबाइल से बेटी की पहचान की। दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला पति से अनबन के चलते ढाई माह से ग्यासपुर में किराये पर रह रही थी। चार दिन से बेटी का मोबाइल बंद आ रहा था, पिता कमरे पर पहुंचा तो बेटी के घर नहीं आने का पता लगा।  

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her neck in Sonipat
गुलिस्ता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गांव के पास रसूलपुर रोड पर यमुना के पास गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बांध के पास मिला है। उनकी गर्दन के हिस्से को जानवरों ने नोच रखा है। महिला के पिता ने बेटी के शव की पहचान करने के बाद ग्यासपुर के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह ग्यासपुर में अकेली रहती थी। बेटी से संपर्क नहीं होने पर पिता तलाश के लिए निकले तो शव पड़ा होने का पता लगा।
विज्ञापन


गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहती थी. दोनों फैक्टरी में काम करते थे। ढाई माह पहले उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी।
विज्ञापन


वह चार दिन से अपनी बेटी के पास कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। इस पर वह मंगलवार को गांव ग्यासपुर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी तीन दिन से कमरे पर नहीं आई है। इस पर वह उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस भी खड़ी थी। पास जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उसने पास जाकर देखा तो वह उनकी बेटी है। उसके पास पड़ा मोबाइल भी बेटी का थी।

बेटी की खोपड़ी व बाल अलग पड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या गांव ग्यासपुर के फरमान व अंश ने की है। वह उनकी बेटी से अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने उनकी बेटी की पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहन का मोबाइल गुम होने के बाद हुआ था झगड़ा
गांव उमेदगढ़ के शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन का मोबाइल गुम होने पर उनकी बहन ने फरमान व अंशु पर शक जताया था। इसके बाद से उनमें अनबन चल रही थी। वह अक्सर उनकी बहन से झगड़ा करते थे। अब उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।


महिला के पिता ने दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed