फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman hit blade on medical store operator neck in Sonipat

Sonipat: मेडिकल स्टोर संचालक की गर्दन पर महिला ने मारा ब्लेड, झगड़े की रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Fri, 18 Aug 2023 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

सोनीपत में रंजिश के चलते महिला ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पीड़ित पुरखास अड्डा पर महक मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। उसका एक परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Woman hit blade on medical store operator neck in Sonipat
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के पुरखास अड्डा पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उनके गांव की महिला ने ब्लेड से हमला कर दिया। महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक की गर्दन पर ब्लेड से वार किया है। जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर महिला भाग निकली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव थरिया निवासी जाहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह पुरखास अड्डा पर महक मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। उनका बुधवार को गांव में एक परिवार के साथ झगड़ा हो गया था। हालांकि लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। उन्होंने बताया कि वह वीरवार को मेडिकल स्टोर पर आ गए थे। वह दोपहर बाद मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके गांव की महिला सुमन उनके मेडिकल स्टोर पर पहुंची।
विज्ञापन


उनके परिवार संग ही उनका झगड़ा हुआ था। महिला ने अचानक दुकान पर उनकी गर्दन के पास ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। उसके बाद महिला वहां से भाग गई। उन्होंने नागरिक अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed