{"_id":"58fb9faa4f1c1be6398b5960","slug":"wine-bottle-throw-on-the-road-twenty-on-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, 20 पर तोड़फोड़ और चोरी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, 20 पर तोड़फोड़ और चोरी का मामला दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
दातौली गांव में ठेके के बाहर सड़क पर फेंकी गई शराब की बोतलें।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातौली गांव में शनिवार को एक परिवार की कई महिलाओं और पुरुषों ने शराब ठेका खोलने के विरोध में सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी और प्रदर्शन किया। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। ठेकेदार ने गांव की 10 महिलाओं समेत 20 लोगों पर ठेके में तोड़फोड़ करने व पैसे चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि उसने गांव के पावर हाउस के पास नए साल में शराब का ठेका खोला था। उसके बाद उन्होंने वीरवार को जहां पहले शराब का ठेका था, उसके साथ लगती दुकान में ठेका खोल लिया। इसके बाद जहां पहले ठेका था उस दुकान के मालिक मंगतराम के परिवार के लोगों ने ठेके में तोड़फोड़ की। इसकी वजह उनकी दुकान किराए पर न लेना है। उसने आरोप लगाया कि शनिवार को अचानक मंगतराम के परिवार की महिलाएं और पुरुष आए और शराब का ठेका हटवाने की एवज में शराब की सभी बोतलों को बाहर फेंक दिया और उनके गल्ले में रखी नकदी भी निकाल ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
तिहाड़ खुर्द में भी ठेके का विरोध
वहीं, दूसरी ओर तिहाड़ खुर्द में ग्रामीणों ने शराब के ठेके को बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजकुमार, राजू, जोगेंद्र, जरनेल सिंह, योगेश, सतेंद्र आदि ने बताया कि दो दिन पहले शराब ठेकेदारों ने योगेंद्र उर्फ बानिया को उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और गांव की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। योगेंद्र फिलहाल सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत देने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करे और गांव के ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद कराए।